बिहार में इस दिन नई सरकार का होगा शपथ ग्रहण, तारीख़ और वक्त तय, यहां जानिए पूरा डिटेल
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक के बाद शाम 4 बजे तक सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे। उनके इस्तीफे के साथ ही राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता पूरी तरह साफ हो जाएगा।
PATNA : बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। धीरे-धीरे सारी तस्वीरें साफ होती दिख रही हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक 15 जनवरी को सुबह 11 बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह लोकभवन में आयोजित होगा।
उससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक के बाद शाम 4 बजे तक सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे। उनके इस्तीफे के साथ ही राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता पूरी तरह साफ हो जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम को बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।
फिलहाल शपथ ग्रहण समारोह की सारी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वहीं, नई सरकार में मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जल्द ही नये मुख्यमंत्री का एलान कर दिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











