'दृश्यम 3' की रिलीज डेट होगी पोस्टपोन?, वजह जानकर आप भी होंगे हैरान

मौजूदा हालात की वजह से मिडिल ईस्ट का बाजार अनिश्चितताओं से घिरा है और ऐसे में अनुमान है कि 'दृश्यम 3' की कमाई पर इसका असर देखने को मिल सकता है

Mar 22, 2026 - 18:20
'दृश्यम 3' की रिलीज डेट होगी पोस्टपोन?, वजह जानकर आप भी होंगे हैरान

NEWS DESK : मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते 'दृश्यम 3' की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा सकती है। इसके पीछे का तर्क दिया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में मोहनलाल का बड़ा फैनबेस है और इससे पहले उनकी फिल्में यहां शानदार कमाई करती रही हैं। 

'दृश्यम 3' की रिलीज डेट होगी पोस्टपोन? 

फिलहाल मौजूदा हालात की वजह से मिडिल ईस्ट का बाजार अनिश्चितताओं से घिरा है और ऐसे में अनुमान है कि 'दृश्यम 3' की कमाई पर इसका असर देखने को मिल सकता है, जिसके चलते 'दृश्यम 3' की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, मेकर्स ने इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 

हिन्दी में अजय देवगन ने की है मूवी

गौरतलब है कि डायरेक्टर जीतू जोसेफ की फिल्म 'दृश्यम 3' अगले महीने की 2 तारीख यानी 2 अप्रैल 2026 को रिलीज के लिए शेड्यूल है। 'दृश्यम' फिल्म को कई भाषाओं में बनाया गया और सभी लोगों को ये फिल्म काफी पसंद आयी है। बॉलीवुड में इसे अजय देवगन ने बनाया और खूब तारीफें बटोरीं। साल 2015 में इस दृश्यम फिल्म का पहला पार्ट हिंदी वर्जन में रिलीज हुआ और इसकी कहानी लोगों के दिलों में उतर गई। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0