Weather Alert : बिहार के इन 7 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
PATNA : बिहार के लिए मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बारिश, आंधी और बिजली का अलर्ट जारी किया है। शाम 5 बजे तक 7 जिलों के लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है।
ये अलर्ट अरवल, गया, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, पटना और पश्चिम चंपारण के लिए जारी किया गया है। इससे पहले मौसम विभाग ने आज 6 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया था। इसमें बक्सर, भोजपुर, कैमूर, गयाजी, सासाराम आदि जिले शामिल हैं। इन जिलों अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार में फिलहाल पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी दिशा से गर्म हवा चल रही है। इसके साथ ही चिलचिलाती धूप निकल रही है। इसकी वजह से दिन में तापमान लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि सीमांचल-कोसी में नमी युक्त हवा चलने से कहीं-कहीं आंधी-बारिश और बिजली गिरने की स्थिति बन रही है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बक्सर गर्म रहा। यहां 40.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











