BIG NEWS : झारखण्ड के तीन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
रांची सिविल कोर्ट में तत्काल प्रभाव से सुरक्षा बढ़ा दी गई और एहतियातन पूरे परिसर को खाली कराया गया। मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को बुलाकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
RANCHI : झारखंड की कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक बार फिर अराजक तत्व सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को रांची सिविल कोर्ट समेत राज्य के तीन जिला न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया और पूरे कोर्ट परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।
रांची सिविल कोर्ट में तत्काल प्रभाव से सुरक्षा बढ़ा दी गई और एहतियातन पूरे परिसर को खाली कराया गया। मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को बुलाकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। हर कोने की बारीकी से जांच की गई ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके।
जिला प्रशासन ने सुरक्षात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए तत्काल प्रभाव से सिविल कोर्ट परिसर को खाली कराया ताकि किसी भी अप्रिय घटना या संभावित खतरे को टाला जा सके। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह धमकी एक ई-मेल के जरिए प्राप्त हुई थी, जिसके बाद न केवल कोर्ट परिसर बल्कि आसपास के संवेदनशील इलाकों में भी पैनी नजर रखी जा रही है। गेट पर प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहन तलाशी ली जा रही है।
सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि रांची के अतिरिक्त धनबाद और साहिबगंज न्यायालयों को भी इसी प्रकार की धमकी मिली है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह किसी संगठित आपराधिक गिरोह की सुनियोजित साजिश का हिस्सा है या फिर किसी सिरफिरे की शरारत। हालांकि, पुलिस का साइबर सेल उस ईमेल की तकनीकी जांच (Technical Analysis) में जुट गया है, जिससे यह संदेश भेजा गया था। साइबर विशेषज्ञ ईमेल के आईपी एड्रेस और सोर्स को ट्रेस करने का प्रयास कर रहे हैं ताकि धमकी देने वाले शख्स तक पहुंचा जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











