BIG NEWS : खाई में गिरी बेकाबू बस, 21 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में मची चीख-पुकार
एक यात्री बस के खाई में गिरने से 21 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत बचाव अभियान चलाया।
NEWS DESK : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां एक यात्री बस के खाई में गिरने से 21 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत बचाव अभियान चलाया।
खाई में गिरी बेकाबू बस
फिलहाल अबतक हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मामले घटना पर तुरंत संज्ञान लिया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना पर दुख जताया है। घायलों को उधमपुर अस्पताल में शिफ़्ट कर दिया गया है।
राहत और बचाव कार्य जारी
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक यात्री बस पहाड़ी से नीचे गिर गई, जिससे 21 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा पहाड़ी सड़क पर राम नगर इलाके के कागोर्ट गांव के पास सुबह करीब 10 बजे हुआ, जब बस एक मोड़ से गुजर रही थी।
फिलहाल राहत और बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों के अनुसार जब यह हादसा हुआ, तब बस एक दूरदराज के गांव से उधमपुर की ओर जा रही थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











