बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दारोगा को रौंदा, इलाज के दौरान पटना एम्स में हुई मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

2021 बैच के दारोगा मनु कुमार गुरुवार को क्राइम मीटिंग में शामिल होने के लिए अरवल जा रहे थे। इसी दौरान अरवल के सुखी बिगहा के पास तेज गति से आ रही ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

Apr 9, 2026 - 17:49
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दारोगा को रौंदा, इलाज के दौरान पटना एम्स में हुई मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

ARWAL : बिहार में बेलगाम रफ्तार का कहर जारी है। गुरुवार को अरवल के सुखी बिगहा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दारोगा को रौंद डाला। इस घटना के बाद गंभीर रुप से घायल दारोगा की इलाज के दौरान पटना एम्स में मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

बाइक सवार दारोगा को रौंदा

बताया जा रहा है कि 2021 बैच के दारोगा मनु कुमार गुरुवार को क्राइम मीटिंग में शामिल होने के लिए अरवल जा रहे थे। इसी दौरान अरवल के सुखी बिगहा के पास तेज गति से आ रही ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान पटना एम्स में हुई मौत

घायल दारोगा को लोगों ने तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना एम्स रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान पटना एम्स में दारोगा मनु कुमार ने दम तोड़ दिया। उनकी तैनाती तेलपा थाना में थी।

मृतक दारोगा रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के निवासी थे। उनके पिता का नाम तेज बहादुर है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0