'थोड़ा-सा सम्मान तो दे देते...', संन्यास लेने पर युवराज सिंह का खुलासा, विराट और शास्त्री पर साधा निशाना

युवराज सिंह ने अपना दर्द बयां करते हुए स्पष्ट कहा कि उसवक्त कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने वो क्लियरिटी नहीं दी, जो मुझे माही ने दी।

Apr 4, 2026 - 16:37
'थोड़ा-सा सम्मान तो दे देते...', संन्यास लेने पर युवराज सिंह का खुलासा, विराट और शास्त्री पर साधा निशाना

SPORTS DESK : भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अपने करियर के आखिरी दौर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें धीरे-धीरे टीम इंडिया से दूर किया गया और आखिरकार हालात ऐसे बना दिए गए कि रिटायरमेंट ही एकमात्र रास्ता बचा।

एक इंटरव्यू में युवराज सिंह ने कहा कि उन्हें लगातार टीम में जगह को लेकर अनिश्चितता का सामना करना पड़ा। कभी टीम में शामिल किया जाता तो कभी बाहर कर दिया जाता, जिससे उनका आत्मविश्वास भी प्रभावित हुआ।

युवराज सिंह ने इस बात का खुलासा किया है और बताया है कि उन्हें लगातार टीम इंडिया से अंदर-बाहर किया जा रहा था और वे समझ नहीं पा रहे थे। युवराज सिंह ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि ऐसे में एकदिन टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का फोन आया कि उनका अब टीम में सेलेक्शन नहीं होगा। 

महेन्द्र सिंह धोनी के साथ हुई बातचीत का खुलासा करते हुए युवराज सिंह ने कहा कि अब टीम मैनेजमेंट मेरे बारे में नहीं सोच रहा है। अब आप उनकी योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं। उसवक्त माही टीम इंडिया के कप्तान नहीं थे लेकिन वे पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। युवराज सिंह का कहना है कि महेन्द्र सिंह धोनी से हुई बात के बाद मेरा नजरिया स्पष्ट हुआ।

युवराज सिंह ने अपना दर्द बयां करते हुए स्पष्ट कहा कि उसवक्त कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने वो क्लियरिटी नहीं दी, जो मुझे माही ने दी। मेरी फिटनेस का हवाला देते हुए मुझे रिटायरमेंट के लिए मजबूर किया गया और कहा गया कि अगर आप यो-यो टेस्ट में फेल हो जाते हैं तो क्रिकेट से संन्यास ले लीजिए। इसपर युवराज सिंह ने उन्हें टका-सा जवाब दिया था कि संन्यास लेना और न लेना मेरे हाथ में है कि मैं रिटायरमेंट लूं या नहीं....आपके हाथ में जो है, वो आप देखिए। 

उस दौर को याद करते हुए युवराज सिंह कहते हैं कि उसवक्त मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था। मैंने देश के लिए इतनी क्रिकेट खेली लिहाजा मेरे लिए थोड़ी-सी इज्जत और स्पष्टता तो बनती थी लेकिन कप्तान और कोच ने मुझे कुछ नहीं बताया, बस मुझे टीम से अंदर-बाहर करते रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0