‘हेमंत सरकार ने झारखंड को किया लहूलुहान’, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का तीखा वार, कहा : तराशने की बजाए तोड़ दी संभावनाएं

Aug 24, 2026 - 17:43
‘हेमंत सरकार ने झारखंड को किया लहूलुहान’, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का तीखा वार, कहा : तराशने की बजाए तोड़ दी संभावनाएं

BOKARO : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने छात्र आंदोलन के मुद्दे पर झारखंड सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज और उनके खिलाफ हो रही कार्रवाई को राज्य को लहूलुहान करने वाला कदम बताया. उन्होंने कहा कि जिस छात्रों से संभावनाओं को तराशा जा सकता था, उसे लाठियों के जोड़ पर चकनाचूर कर दिया. अर्जुन मुंडा ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान बोकारो में मीडिया को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही. इस दौरान सरकार पर जमकर हमला बोला है.

पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरकार की कार्रवाई से राज्य को पीछे धकेलने का काम हो रहा है. उन्होंने छात्रों के भविष्य का उदाहरण देते हुए कहा कि हीरा भी एक पत्थर होता है, लेकिन जब तक उसे तराशा नहीं जाता, तब तक उसकी सही कीमत नहीं लगाई जा सकती. इसी तरह छात्रों को बेहतर अवसर और सही दिशा देकर ही राज्य का भविष्य मजबूत किया जा सकता है.

अर्जुन मुंडा ने कहा कि राज्य के लोग परीक्षा में हुई धांधली की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. सरकार को जनता और छात्रों की मांग को स्वीकार करते हुए सीबीआई जांच की अनुशंसा करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कोई भी केंद्रीय एजेंसी संवैधानिक संस्था के खिलाफ अपने स्तर से कार्रवाई नहीं कर सकती. इसके लिए राज्य सरकार को आवश्यक प्रक्रिया के तहत जांच की अनुशंसा करनी होगी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0