वैभव सूर्यवंशी के बाद अब छोटे भाई आशीर्वाद का तूफान, 87 गेंदों में ठोका तूफानी शतक

Jun 12, 2026 - 21:24
वैभव सूर्यवंशी के बाद अब छोटे भाई आशीर्वाद का तूफान, 87 गेंदों में ठोका तूफानी शतक

NEWS DESK : 'बेबी बॉस' वैभव सूर्यवंशी की तरह अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी क्रिकेट मैदान पर अपनी छाप छोड़ने लगे हैं। कम उम्र में ही आशीर्वाद ने ऐसी बल्लेबाजी की है, जिसने क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

एक प्रैक्टिस मैच में आशीर्वाद सूर्यवंशी ने शानदार शतक जड़ते हुए 87 गेंदों पर 103 रन बनाए। उनकी इस विस्फोटक पारी में 20 चौके और एक छक्का शामिल रहा। आशीर्वाद की बल्लेबाजी में आत्मविश्वास और आक्रामकता साफ दिखाई दी, जिससे उन्होंने विरोधी गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

आशीर्वाद के शतक की जानकारी उनके बड़े भाई उज्ज्वल सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने स्कोरकार्ड पोस्ट करते हुए अपने छोटे भाई की उपलब्धि पर खुशी जताई। वहीं, बेटे की शानदार पारी से पिता संजीव सूर्यवंशी भी बेहद उत्साहित नजर आए।

संजीव सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि आशीर्वाद ने अपने क्रिकेट करियर का पहला शतक लगाया है। उन्होंने सभी क्रिकेट प्रेमियों से अपील की कि जिस तरह वैभव सूर्यवंशी को प्यार और समर्थन मिला, उसी तरह आशीर्वाद को भी आशीर्वाद और प्रोत्साहन मिलता रहे।

लगातार उभरती प्रतिभा को देखते हुए क्रिकेट जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में आशीर्वाद सूर्यवंशी भी अपने बड़े भाई की तरह क्रिकेट जगत में बड़ा नाम बना सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0