विजय उत्सव के मौके पर नशामुक्ति अभियान के साथ टीवी उन्मूलन के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया
ग्रामीण चिकित्सकों के हितार्थ सम्मेलन में समायोजन संबंधी जैसी बातों पर भी विचार विमर्श किया गया।
पटना जिले के बख्तियारपुर अंतर्गत स्थित जनता पॉलीक्लिनिक स्थित हॉल में जनजीवक कल्याण संघ एवं चिकित्सा संघ की ओर से बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में पूरे हर्षौल्लास के साथ विजय उत्सव मनाया गया, जिसका उद्देश्य नशामुक्ति अभियान के साथ टीवी उन्मूलन के लिए जागरूकता अभियान है।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार शर्मा सिंह के द्वारा की गई। बैठक में जनजीवक कल्याण चिकित्सा संघ के तत्वावधान में विजय उत्सव दिवस के मौके पर कई वरिष्ठ चिकित्सक के द्वारा एक दिवसीय टीवी उन्मूलन भारत मुक्ति अभियान के तहत नशाबंदी अभियान की शुरुआत की गई। ग्रामीण चिकित्सकों के द्वारा जागरूकता हेतु संकल्प लिया गया। ग्रामीण चिकित्सकों के हितार्थ सम्मेलन में समायोजन संबंधी जैसी बातों पर भी विचार विमर्श किया गया।
इस मौके पर ग्रामीण चिकित्सकों की जमावड़ा लगा सभी चिकित्सकों से अनुरोध कि गई संगठन को मजबूत करने पर लोगों से आह्वान किया गया इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार शर्मा प्रदेश सचिव डॉ राजेश कुमार प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉक्टर परवेज अख्तर , प्रदेश संगठन सचिव कुमार डॉक्टर कौशलेंद्र कुमार जिला अध्यक्ष डॉक्टर विवेक कुमार डॉक्टर कमलेश कुमार के साथ सैकड़ो स्थानीय लोग उपस्थित रहें।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











