पटना में ‘आयुर्वेद दिवस 2026’ कार्यक्रम, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर
पटना: पटना के ज्ञान भवन में राज्य आयुष समिति और स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित “आयुर्वेद दिवस 2026” कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेद और आयुष चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आयुर्वेद देश की समृद्ध और प्राचीन चिकित्सा परंपरा है। इसे वर्तमान समय की जरूरतों के साथ जोड़ते हुए अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना जरूरी है।
कार्यक्रम में वैज्ञानिक सत्र, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, योगाभ्यास तथा औषधीय पौधों की प्रदर्शनी और वितरण जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। लोगों को आयुर्वेद और औषधीय पौधों से जुड़ी जानकारी भी दी गई।
निशांत कुमार ने कहा कि आयुर्वेद और अन्य आयुष चिकित्सा पद्धतियों को मजबूत करते हुए लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सरकार का मुख्य प्रयास है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0