बांकीपुर विस उपचुनाव : वोटिंग से पहले प्रशांत किशोर को झटका, 2025 के चुनाव में उतरे जनसुराज के तीन कैंडिडेट्स BJP में शामिल
PATNA : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को बड़ा झटका लगा है। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में जनसुराज के बांकीपुर से उम्मीदवार रहे प्रो. केसी सिन्हा ने बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय सरावगी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। प्रो. केसी सिन्हा के साथ जन सुराज के कई प्रमुख नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा का दामन थामा।
इस दौरान दीघा विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज के पूर्व प्रत्याशी बिट्टू सिंह और मनेर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी गोपाल सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए। बीजेपी में शामिल होने के बाद गोपाल सिंह ने पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "कोई अहंकारी (अरोगेंट) व्यक्ति संगठन नहीं चला सकता। प्रशांत किशोर के पास कोई विजन नहीं है।"
वहीं, दीघा से जन सुराज के पूर्व प्रत्याशी बिट्टू सिंह ने भाजपा की सदस्यता लेने के बाद कहा कि उनका राजनीतिक भविष्य अब भाजपा के साथ ही रहेगा। उन्होंने कहा, "अब बीजेपी छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगा। जीना यहां, मरना यहां।"
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर जनसुराज के कई नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा, "मैं सभी का भाजपा परिवार में स्वागत करता हूं। ये सभी लोग पूरी मजबूती के साथ पार्टी के लिए काम करेंगे और संगठन को और मजबूत बनाएंगे।"
जनसुराज अभियान के शुरुआत से जुड़े थे केसी सिन्हा
प्रोफेसर केसी सिन्हा का जन्म 29 दिसंबर 1954 को भोजपुर में हुआ था। वे गणित के प्रख्यात विद्वान हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शिक्षा के क्षेत्र में की और उत्कृष्ट शिक्षण और अनुसंधान के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय के प्रधानाचार्य पद से रिटायरमेंट के बाद नालंदा ओपन विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर के पद पर भी काम किया है।
सिन्हा जनसुराज अभियान के शुरुआत से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता रहे। वे लंबे समय से प्रशांत किशोर के साथ संगठनात्मक स्तर पर काम करते रहे और जन संवाद कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभाते रहे।
2025 में जनसुराज के टिकट पर लड़ा था चुनाव
साल 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में प्रो. केसी सिन्हा ने प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के टिकट पर पटना की कुम्हरार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि, त्रिकोणीय मुकाबले में उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली और वे तीसरे स्थान पर रहे। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार संजय कुमार ने जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रदीप चंद्रवंशी थे। प्रो. सिन्हा को 15017 वोट मिले थे। वे तीसरे स्थान पर रहे थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











