Weather alert : बिहार में अगले 2 घंटे में इन 15 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, हो जाएं सावधान
मौसम विभाग ने किसानों को खेतों में जाने की मनाही की है। साथ ही आम लोगों को भी सतर्क रहने की हिदायत दी है।
Weather alert : बिहार के लिए मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 घंटे में बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश होगी। इसके साथ ही वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है।
इन 15 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 घंटे में सारण, अरवल, बेगूसराय, भोजपुर, सहरसा, समस्तीपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, पटना, मजुफ्फरपुर, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी और वैशाली जिले के कुछ भागों में अगले 2 से 3 घंटों में मध्यम दर्जे की मेघ-गर्जन, वज्रपात तथा वर्षा के साथ तेज हवा (हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे) होने की प्रबल संभावना है।
मौसम विभाग ने किसानों को खेतों में जाने की मनाही की है। साथ ही आम लोगों को भी सतर्क रहने की हिदायत दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











