बोकारो पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कुख्यात प्रिंस खान के सहयोगी को दबोचा, भेजा जेल

Jun 2, 2026 - 19:40
बोकारो पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कुख्यात प्रिंस खान के सहयोगी को दबोचा, भेजा जेल

BOKARO : बोकारो पुलिस ने BMW प्लांट से रंगदारी मांगने और धमकी देने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कुख्यात प्रिंस खान गैंग के मुख्य सहयोगी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी गैंग के विस्तार और प्रभाव बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था। 

जानकारी के अनुसार BMW प्लांट के मैनेजर सुरेश कुमार सिंह ने 12 मार्च को मामला दर्ज कराया था। उन्होंने औद्योगिक ओपी बालीडीह में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि कुख्यात प्रिंस खान के नाम पर फैक्ट्री लगाने के एवज में रंगदारी मांगी जा रही थी।

इस शिकायत के आधार पर बालीडीह थाना में कांड संख्या 56/26 दर्ज किया गया। इसके बाद, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। एसआईटी ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए राकेश कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान, आरोपी ने स्वीकार किया कि वह प्रिंस खान के अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सएप नंबर के संपर्क में था।

उसी के निर्देश पर उसने धमकी भरा पर्चा अपने हाथ से लिखकर घटनास्थल पर छोड़ा था। बाद में प्रिंस खान ने उस पर्चे का वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर वायरल कर कंपनी को दोबारा धमकी दी थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0