देश को आत्मनिर्भर और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने वाला बजट

Feb 1, 2024 - 05:47
देश को आत्मनिर्भर और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने वाला बजट

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत अंतरिम बजट पर हजारीबाग चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव विजय केसरी ने कहा कि यह बजट देश के गरीबों, युवाओं, अन्नदाताओं और नारी शक्ति के उत्थान को समर्पित किया है। देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का भी लक्ष्य रखा गया है। अंतरिम बजट में आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है।। साथ ही डायरेक्ट टैक्स में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। पूर्व में जिस तरह सात लाख रुपए तक सालाना आय कर टैक्स नहीं लगता था, वह जारी रहेगा। इससे प्रतीत होता है कि भारत सरकार राजस्व घाट कम करना चाहती है। इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
आगे उन्होंने कहा कि अंतरिम बजट की खासियत यह है कि जीएसटी कलेक्शन का 26.2 लाख करोड़ का लक्ष्य रखा गया है। यह देश के उत्तरोत्तर विकास के लिए जरूरी भी है। वहीं दूसरी ओर राजस्व घाटा का 5.1 अनुमानित किया गया है। यह घाटा जितना काम होगा भारत के विकास के लिए उतना ही बेहतर होगा।
सरकार इस बजट के माध्यम से संपूर्ण देश को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी लगती है। यह अंतरिम बजट जनहित, देश को आत्मनिर्भर और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने वाला बजट है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0