अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय जय हिंद पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

खुशी के लिए पिता का रहना जरूरी: निपु सिंह

Jan 12, 2024 - 06:44
अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय जय हिंद पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय संगठन मंत्री निपु सिंह ने अपने पिता और रांची जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी स्व.अर्जुन नाथ सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय संगठन मंत्री निपु सिंह ने कहा कि खुशी ,सुख और चैन के लिए पिता का रहना बहुत जरुरी है। श्री सिंह ने शुक्रवार को बूटी मोड़ स्थित आवास पर अपने पिता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और नमन किया। उन्होंने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपने पिता की तस्वीरें साझा करते हुए भावुक अभिव्यक्ति की। लिखा कि आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे। ईमानदार और संस्कारी पिता का पुत्र होने पर गर्व है मुझे। उन्होंने कहा कि पिताजी ने मुझे हर काम के लिए आजादी दी, लेकिन मैं उसका फायदा नहीं उठा पाया। इसका जीवन भर मुझे अफसोस रहेगा। श्री सिंह ने कहा कि पिताजी के समाजसेवा, संस्कार और कर्मों को देखते हुए आने वाले दिनों में पूरे झारखंड में उनकी पुण्यतिथि मनाई जाएगी।
मौके पर राष्ट्रीय जय हिंद पार्टी के अध्यक्ष बबन चौबे, विष्णु चौबे, झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा मुंडा, उप मुखिया मुकेश सिंह, इम्तियाज आलम, दिलशाद खान, भाजपा नेता जुगल किशोर, बहुजन समाज पार्टी नेता अवधेश बैठा, निकु,निपु, परी, आकूंशी, लतीका,अनाया, और विक्की सिंह सहित अन्य ने अर्जुन नाथ सिंह की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0