चतरा: भद्रकाली मंदिर के पुजारी स्वामी श्रीनिवास की संदिग्ध मौत, आश्रम में फंदे से लटका मिला शव
चतरा जिले के प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर परिसर से एक पुजारी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मंदिर की कीर्तन मंडली से जुड़े करीब 30 वर्षीय स्वामी श्रीनिवास का शव उनके आश्रम में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है।

सूचना मिलने के बाद इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह और अंचलाधिकारी सविता सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और इटखोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक पुजारी का वास्तविक नाम अमन द्विवेदी था और वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले थे। वे वर्ष 2022 से मां भद्रकाली मंदिर में सेवाएं दे रहे थे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।
घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। वहीं, पुजारी की मौत की खबर से कीर्तन मंडली के सदस्यों और श्रद्धालुओं में शोक की लहर है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0