पितृपक्ष मेले में डालमिया परिवार ने संभाली सेवा की कमान, पिंडदानियों के बीच बांटे फल, चाय और बिस्किट

गांधी मैदान की टेंट सिटी में शिव अरुण डालमिया के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सेवा, तीर्थयात्रियों ने पहल की सराहना

Sep 30, 2026 - 08:35
पितृपक्ष मेले में डालमिया परिवार ने संभाली सेवा की कमान, पिंडदानियों के बीच बांटे फल, चाय और बिस्किट

गयाजी। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में सामाजिक संगठन और समाजसेवी परिवार श्रद्धालुओं की सेवा में बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं। इसी क्रम में गांधी मैदान में बनाए गए टेंट सिटी में डालमिया परिवार की ओर से पिंडदानियों के बीच फल, चाय और बिस्किट का वितरण किया गया। शिव अरुण डालमिया के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को सेवा सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पिंडदानियों और तीर्थयात्रियों ने सेवा का लाभ उठाया। तीर्थयात्रियों ने डालमिया परिवार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पितृपक्ष मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस तरह की सेवा काफी उपयोगी है। उन्होंने कहा कि गयाजी में कई सामाजिक संस्थाएं और संगठन श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हुए हैं। इससे बाहर से आने वाले लोगों को काफी सुविधा मिल रही है। तीर्थयात्रियों ने प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगातार सहयोग किया जा रहा है और विभिन्न स्थानों पर आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। डालमिया परिवार की ओर से कहा गया कि समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना परिवार की प्राथमिकता है। पितृपक्ष मेले में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना परिवार के लिए सौभाग्य की बात है। आगे भी जरूरत के अनुसार सेवा कार्य जारी रखा जाएगा।इस मौके पर शिव अरुण डालमिया, रितु डालमिया, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0