गिरिडीह में दरोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 10-12 युवकों पर मारपीट का आरोप
गिरिडीह: जिले के प्रसिद्ध मैगी पॉइंट के पास एक 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बंदरकुपी की है, जहां गुरुवार देर रात हुई मारपीट में राजेंद्र नगर निवासी ऋतिक यादव की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, ऋतिक यादव रात करीब 11 बजे अपने एक दोस्त के साथ गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग स्थित बंदरकुपी में फास्ट फूड खाने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया और आरोप है कि करीब 10-12 युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि युवकों ने ऋतिक को बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मारपीट में शामिल युवकों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
हत्या की इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0