धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों का उत्पात, फायरिंग-बमबारी से दहशत 

Jun 9, 2026 - 17:33
धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों का उत्पात, फायरिंग-बमबारी से दहशत 

DHANBAD : झारखंड के धनबाद जिले में अवैध कोयला तस्करों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। सोनारडीह ओपी क्षेत्र के बहियारडीह में मंगलवार  कोयला तस्करों ने जमकर उत्पात मचाते हुए बमबाजी और फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना के दौरान पुलिस टीम पर भी हमला किए जाने की सूचना है।

तस्कर यही नहीं रुके सूचना मिलने पर बरोरा और सोनारडीह पुलिस टीम जब पहुंची, तो पुलिस वालों से राइफल छीनने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस गश्ती दल के वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। 100 से अधिक संख्या में कोयला तस्करों का हुजूम देख पुलिस के भी होश उड़ गए। 

घर-दुकान पर फायरिंग और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप

सामने शंकर साव के घर और दुकान पर भी जमकर उत्पात मचाया। उनके घर पर कई गोलियां चलाई। दुकान को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। कई बाइक, सीसीटीवी कैमरा, टीवी, फ्रिज सहित अन्य सामान तोड़ फोड़ कर चूर कर दिया। 

शंकर की पत्नी रूबी देवी ने रोते हुए बताया कि 100 से अधिक लोग आए और गोली चलाई, बम भी फोड़ें। कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की, जो घायल भी है। मेरे घर का लाखों के सामान का नुकसान पहुंचा दिया है। घटना के बाद पूरे बहियारडीह में दहशत का माहौल है।

कोयला तस्करी के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा

अवैध कोयला तस्करी और बम-गोली चलाने के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने सोनारडीह ओपी पहुंचकर विरोध किया। इस दौरान ग्रामीण महिलाएं फोरलेन सड़क को जाम करने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने लाठीचार्ज कर भगा दिया। इससे ग्रामीण महिलाओं में आक्रोश है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0