‘धोनी को बना दो CSK का कोच’, आर. अश्विन का बड़ा बयान, बोले- किसी और की जरूरत नहीं
पूर्व स्पिनर आर. अश्विन ने बड़ा बयान देकर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। अश्विन ने कहा है कि महेन्द्र सिंह धोनी को ही CSK का अगला कोच बना देना चाहिए।
SPORTS DESK : IPL 2026 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खराब प्रदर्शन के बाद टीम मैनेजमेंट और कोचिंग स्टाफ पर सवाल उठने लगे हैं। इसी बीच भारत के पूर्व स्पिनर आर. अश्विन ने बड़ा बयान देकर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। अश्विन ने कहा है कि महेन्द्र सिंह धोनी को ही CSK का अगला कोच बना देना चाहिए।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए अश्विन ने लिखा कि जब एमएस धोनी जैसा दिमाग टीम के पास मौजूद है तो किसी और को कोच बनाने के बारे में सोचने की जरूरत ही नहीं है। उनका यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने पांच बार IPL ट्रॉफी जीती थी। लेकिन कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को मिलने के बाद टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। इस सीजन CSK 14 में से सिर्फ 6 मुकाबले जीत सकी और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई।
टीम के लगातार खराब प्रदर्शन से फैंस भी काफी निराश हैं। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर भी धोनी को टीम की बड़ी जिम्मेदारी देने की मांग तेज हो गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











