Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 ने पहले दिन ही रचा इतिहास, दोपहर 2 बजे तक कर चुकी है बंपर कमाई, जानकर हो जाएंगे हैरान
Dhurandhar 2 Box Office collection : रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर के बाद अब धुरंधर 2 नया इतिहास रच रही है। इस फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ या ‘धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में पूरी तरह रिलीज हो गई है।
धुरंधर 2 ने पहले दिन ही रचा इतिहास
धुरंधर 2 को दर्शकों के बीच जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के पहले दिन दोपहर 2 बजे तक 36 करोड़ कमा लिए हैं। पेड प्रीव्यू और डे 1 के अभी तक के कलेक्शन को मिलाकर इसने भारत में 79 करोड़ नेट कमा लिए हैं।
आधे दिन में ही तोड़ा बॉर्डर 2 का रिकॉर्ड
गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी के मौके पर रिलीज हुई सनी देओल की 'बॉर्डर 2' अभी तक 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म थी। इसका फर्स्ट-डे कलेक्शन 32.10 करोड़ रुपये था। 'धुरंधर 2' ने रिलीज होते ही सिर्फ आधे दिन में 'बॉर्डर 2' को पीछे छोड़ दिया है। रणवीर सिंह की फिल्म अब साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन चुकी है, वो भी पहला दिन खत्म होने से पहले। रिलीज से पहले बुधवार को हुए प्रीव्यूज से 'धुरंधर 2' ने 43 करोड़ नेट कलेक्शन किया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











