झारखंड में 734 करोड़ के GST फर्जीवाड़े पर ED का बड़ा एक्शन, स्क्रैप कारोबारी और बेटा गिरफ्तार
झारखंड में कथित 734 करोड़ रुपये के फर्जी GST इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने जमशेदपुर, देवघर और कोलकाता में कई ठिकानों पर छापेमारी के बाद स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल और उनके बेटे राज जायसवाल को गिरफ्तार किया है।

ED की टीम ने बुधवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित ज्ञानचंद जायसवाल के आवास-सह-कार्यालय, बीएस टावर और उनके अकाउंटेंट संजय पारेख से जुड़े ठिकानों पर तलाशी ली। देवघर और कोलकाता में भी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान GST रिकॉर्ड, वित्तीय दस्तावेज और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े कागजात खंगाले गए।
जांच एजेंसी के अनुसार, मामले में बिना वास्तविक माल की आपूर्ति किए फर्जी इनवॉइस के जरिए ITC का लाभ लेने और फर्जी कंपनियों के नेटवर्क के इस्तेमाल की जांच की जा रही है। रिपोर्टों के मुताबिक इस सिंडिकेट से जुड़े मामले में पहले भी कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और ED मनी ट्रेल की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0