सेवा दिवस पर स्लम बस्ती में शैक्षणिक सहायता, बच्चों के बीच बांटी गई कॉपी-कलम और मिठाई
भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा दिवस के अवसर पर स्लम बस्ती में वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपी, कलम, बिस्किट, चॉकलेट एवं मिठाई का वितरण किया गया।
गयाजी। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा दिवस के अवसर पर स्लम बस्ती में वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच शैक्षणिक सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा सहित पार्टी के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बस्ती में पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की और उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बच्चों के बीच कॉपी, कलम, बिस्किट, चॉकलेट एवं मिठाई का वितरण किया गया। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने बच्चों से बातचीत करते हुए उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई करने तथा शिक्षा को अपने जीवन का महत्वपूर्ण आधार बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आर्थिक या सामाजिक परिस्थितियां किसी भी बच्चे की शिक्षा में बाधा नहीं बननी चाहिए। समाज के सक्षम लोगों का दायित्व है कि वे जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचकर उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करें। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि सेवा दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद लोगों को जागरूक करने तथा उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प है। शिक्षा के माध्यम से बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है और उन्हें बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और उनके हाथों में कॉपी-कलम देखकर मन को संतोष मिलता है। ऐसे प्रयासों से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ेंगे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने भी बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और उन्हें निरंतर अध्ययन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता संतोष ठाकुर, राजेंद्र राणा, रणजीत सिंह, विजय प्रसाद उर्फ काला नाग, गोपाल यादव, दीपक पांडे, सुनील बंबईया, हीरा यादव, रामप्रवेश सिंह, अभिषेक कुमार, श्याम किशोर मिश्रा, संतोष कुमार, सुनील मिश्रा, यशराज सहित अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



