एक्टिंग छोड़ नए बिजनेस में उतरीं ईशा देओल, भाई बॉबी ने यूं बढ़ाया हौसला

इस खास मौके पर उनके भाई बॉबी देओल ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर बहन का हौसला बढ़ाया। बॉबी ने लॉन्च इवेंट का वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए लिखा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि ईशा इस नए सफर में शानदार काम करेंगी।

May 13, 2026 - 17:58
एक्टिंग छोड़ नए बिजनेस में उतरीं ईशा देओल, भाई बॉबी ने यूं बढ़ाया हौसला

ENTERTAINMENT DESK : बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल ने अब एक्टिंग के बाद अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू कर दी है। ‘धूम’ फेम अभिनेत्री ने लग्जरी स्पेस और लैंडस्केप डिजाइनिंग की दुनिया में कदम रखा है। उनके इस नए प्रोफेशनल वेंचर को परिवार और फैंस का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।

इस खास मौके पर उनके भाई बॉबी देओल ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर बहन का हौसला बढ़ाया। बॉबी ने लॉन्च इवेंट का वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए लिखा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि ईशा इस नए सफर में शानदार काम करेंगी।

भाई के इस प्यार भरे संदेश पर ईशा देओल ने भी ‘थैंक यू भैया’ कहकर प्रतिक्रिया दी। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों भाई-बहन की बॉन्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लॉन्च इवेंट के दौरान ईशा अपने पिता धर्मेंद्र को याद कर भावुक भी हो गईं। उन्होंने बताया कि उनके पिता को डिजाइनिंग और लैंडस्केपिंग में काफी दिलचस्पी थी। दोनों घंटों तक डिजाइन और क्रिएटिविटी को लेकर चर्चा किया करते थे।

ईशा ने यह भी खुलासा किया कि उनके ब्रांड का लोगो खुद धर्मेंद्र ने डिजाइन किया था। लोगो में इस्तेमाल की गई लालटेन उनके पिता का दिया हुआ खास तोहफा है। अभिनेत्री ने कहा कि यह बिजनेस सिर्फ एक नया काम नहीं, बल्कि उनके पिता की सोच और कला को आगे बढ़ाने का जरिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0