विवेकोत्सव में सरला बिरला के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

आठवीं कक्षा की रोहिणी राज ने अंग्रेजी पाठ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Feb 1, 2022 - 11:50
विवेकोत्सव में सरला बिरला के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन


राँची:

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची के छात्रों ने विवेकानंद विद्या मंदिर द्वारा आयोजित विवेकोत्सव 2022 में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से स्कूल का नाम रौशन किया है। आठवीं कक्षा की रोहिणी राज ने अंग्रेजी पाठ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में दसवीं कक्षा की श्रृंखला दुबे, अश्मित प्रताप और आकर्ष कुमार सिंह सेकेंड रनर अप घोषित किये गये।

आठवीं कक्षा के रोनित रॉय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम

वोकल क्लासिकल (सोलो) प्रतियोगिता ग्रुप ‘ए’ श्रेणी में छठी कक्षा की संस्कृति शाश्वत एवं ग्रुप ‘बी‘ श्रेणी में दसवीं कक्षा की प्रगति मारू सेकेंड रनर अप रहीं। दसवीं कक्षा की अवनी चैधरी शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता कार्यक्रम की प्रथम उपविजेता रहीं। चौथी कक्षा की वृष्टि बनर्जी कथावाचन कार्यक्रम में प्रथम रनर अप रहीं। आठवीं कक्षा के ही रोनित रॉय ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान और सातवीं कक्षा की स्माही पोद्दार ने अंग्रेजी-पाठ के ग्रुप ए श्रेणी में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
विद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रमुख डाॅ. प्रदीप वर्मा ने छात्रों को उनकी कड़ी मेहनत और ईमानदारी के लिए बधाई दी।
प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0