जहानाबाद में प्रिंटिंग प्रेस से ब्रांडेड कंपनियों के नकली स्टीकर बरामद, मालिक और ऑपरेटर हिरासत में

जहानाबाद: जिले में नकली उत्पादों के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देर रात एक प्रिंटिंग प्रेस में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान ब्रांडेड कंपनियों के नाम और ट्रेडमार्क वाले भारी मात्रा में नकली स्टीकर और QR कोड बरामद किए गए। पुलिस ने प्रिंटिंग प्रेस के मालिक और ऑपरेटर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Oct 7, 2026 - 12:07

बताया गया कि यह कार्रवाई कंपनियों के प्रतिनिधियों और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य जांचकर्ता गोपाल कुमार झा ने बताया कि उनकी कंपनी को पिछले तीन-चार महीनों से जहानाबाद और आसपास के इलाकों में नकली उत्पाद बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं।

आरोप है कि एंकर, पतंजलि और ब्लू हेवन जैसी कंपनियों के नाम से नकली स्टीकर और QR कोड तैयार कर उन्हें बाजार में इस्तेमाल किया जा रहा था। इससे नकली सामान को ब्रांडेड कंपनियों के असली उत्पाद के तौर पर बेचकर ग्राहकों को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा था।

गोपाल कुमार झा के अनुसार, शिकायतों की पुष्टि के लिए बाजार में सर्वे किया गया। शिकायत सही पाए जाने के बाद जहानाबाद के एसपी और संबंधित थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई। इसके बाद पुलिस बल के साथ चिन्हित प्रिंटिंग प्रेस में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली स्टीकर, QR कोड, कंप्यूटर और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर जब्ती सूची तैयार की है। वहीं, प्रिंटिंग प्रेस के मालिक और ऑपरेटर को हिरासत में लेकर पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0