पति ने पुल से नीचे धकेला, टापू पर पूरी रात जिंदगी के लिए जूझती रही पत्नी; सुबह ग्रामीणों ने बचाया

रांची: अनगड़ा थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी को जान से मारने की नीयत से पुल से नीचे धकेल दिया। नदी में गिरने के बाद महिला बहते पानी के बीच एक टापू पर जा फंसी और पूरी रात वहीं जिंदगी के लिए जूझती रही। सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ने के बाद उसका रेस्क्यू किया गया।

Sep 27, 2026 - 20:41
Sep 27, 2026 - 20:42
पति ने पुल से नीचे धकेला, टापू पर पूरी रात जिंदगी के लिए जूझती रही पत्नी; सुबह ग्रामीणों ने बचाया

रांची:- अनगड़ा थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी को जान से मारने की नीयत से पुल से नीचे धकेल दिया। नदी में गिरने के बाद महिला बहते पानी के बीच एक टापू पर जा फंसी और पूरी रात वहीं जिंदगी के लिए जूझती रही। सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ने के बाद उसका रेस्क्यू किया गया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात मृत्युंजय महतो अपनी पत्नी लखिमनी कुमारी को बहाने से नदी के किनारे ले गया। महिला का आरोप है कि वहां पति ने उसे जान से मारने की नीयत से पुल से नीचे धकेल दिया। पुल से गिरने के बाद वह पानी के बहाव में बहते हुए एक टापू पर पहुंच गई।

रात का अंधेरा और चारों ओर पानी होने के कारण महिला टापू से बाहर नहीं निकल सकी। ठंड और पानी के बीच वह पूरी रात मदद का इंतजार करती रही।

सुबह ग्रामीणों की नजर टापू पर पड़ी। करीब जाकर देखने पर महिला बेहोशी की हालत में मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना के बाद लखिमनी कुमारी ने अनगड़ा थाने में पति मृत्युंजय महतो के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। महिला ने अपने आवेदन में पति पर पुल से नीचे धकेलने का आरोप लगाया है।

अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम रजवार ने बताया कि महिला की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आधार पर मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस महिला के आरोपों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0