IAS संजीव हंस की बढ़ीं मुश्किलें, टेंडर घोटाले में SVU की दबिश, तलाश में सरकारी आवास और दफ्तर में पहुंची टीम
PATNA : बिहार में हुए टेंडर घोटाला में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने कार्रवाई करते हुए 3 बड़ी गिरफ्तारी की है। इसमें भवन निर्माण विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर तारिणी दास, वित्त विभाग के पूर्व संयुक्त सचिव मुमुक्षु चौधरी और नगर विकास विभाग के तहत बुडको के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर उमेश कुमार सिंह शामिल हैं।
इन तीनों के पास से भ्रष्टाचार के जरिए काली कमाई के कुल 11.53 करोड़ रुपए मिले थे। इन सब पर भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई हुई है। बुधवार को SVU के ADG पंकज कुमार दराद ने इसकी पुष्टि की है।
SVU सूत्रों के अनुसार IAS संजीव हंस पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। एक टीम पटना में ऊर्जा स्टेडियम के पास स्थित सरकारी आवास पर गई थी। फिर इनकी तलाश में टीम पुरानी सचिवालय में राजस्व पर्षद के ऑफिस भी गई। संजीव हंस दोनों ही जगह पर जांच एजेंसी को नहीं मिले। हालांकि, मंगलवार को वो ऑफिस गए थे।
मामले में अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी
रिशुश्री से जुड़े टेंडर घोटाला मामले में अब तक SVU ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पहली गिरफ्तारी रिशु श्री की थी। दूसरी गिरफ्तारी इसके सहयोगी संतोष की हुई थी। ADG ने स्पष्ट कर दिया है कि टेंडर घोटाला की जांच चल रही है। जिन लोगों के खिलाफ सबूत मिलेंगे, उन पर कानूनी शिकंजा कसेगा। भ्रष्टाचार के खेल में शामिल लोगों की गिरफ्तारी होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











