बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के ब्लास्ट फर्नेस में लगी भीषण आग

ब्लास्ट फर्नेस में हॉट मेटल लेकर जा रहे टारपीडो लैडल के पंक्चर हो जाने से आग लगी।

Jul 23, 2021 - 08:30
बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के ब्लास्ट फर्नेस में लगी भीषण आग

बोकारो:

बोकारो स्टील प्लांट (BSL) से हादसे की खबर आ रही है। यहां के ब्लास्ट फर्नेस-2 में भीषण आग लग गई है। सूत्रों के मुताबिक ब्लास्ट फर्नेस में हॉट मेटल लेकर जा रहे टारपीडो लैडल के पंक्चर हो जाने से आग लगी है। इसके कारण 1300 डिग्री सेल्सियस तापमान का हॉट मेटल लीक होकर तारपीडो से बाहर आ गया। घटना में फिलहाल किसी के हतातहत होने की सूचना नहीं है। आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां आग पर काबू करने में जुटी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0