BIG NEWS : झारखण्ड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, हजारीबाग की प्रियांशी बनीं टॉपर, देखें टॉपर्स की लिस्ट
झारखंड बोर्ड 10वीं में इस बार हजारीबाग की रहने वाली प्रियांशु कुमारी ने टॉप किया है। झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को सरकार की तरफ से खास इनाम दिया जाता है।
RANCHI : रांची स्थित झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक यानी 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस वर्ष का परिणाम कई मायनों में खास रहा क्योंकि मेरिट लिस्ट में अभूतपूर्व प्रदर्शन देखने को मिला है।
टॉप-3 में 10 छात्रों का दबदबा
इस साल की मेरिट लिस्ट ने सभी को चौंका दिया है। टॉप-3 रैंक में कुल 10 छात्रों ने जगह बनाई है, जिसमें पहली रैंक पर ही 4 छात्र संयुक्त रूप से काबिज हैं।
रैंक 1 (99.60% अंक)
प्रियांशु कुमारी (हजारीबाग)
शिवांगी कुमारी (सिमडेगा)
प्रेम कुमार साहू (रांची)
सन्नी कुमार वर्मा (रांची)
इन सभी छात्रों ने 500 में से 498 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया।
रैंक 2 (99.20% अंक)
दिव्यांशु उरांव (गुमला)
खिलेश साहू (गुमला)
वैष्णवी श्री (हजारीबाग)
जूलिता मिंज (हजारीबाग)
रैंक 3 (98.80% अंक)
महताब अंसारी
प्रीत राज
अमीषा कुमारी
रानी दीप्ति
हजारीबाग की प्रियांशु कुमारी बनी टॉपर
झारखंड बोर्ड 10वीं में इस बार हजारीबाग की रहने वाली प्रियांशु कुमारी ने टॉप किया है। झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को सरकार की तरफ से खास इनाम दिया जाता है।मेरिट लिस्ट में पहले तीन स्थान पर आने वाले स्टूडेंट्स को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है।
पिछले साल के पैटर्न के अनुसार, राज्य में पहला स्थान पाने वाले छात्र को 3 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाले को 2 लाख रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











