Jharkhand Protest : आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंचे AJSU सुप्रीमो सुदेश महतो, CBI जांच की उठाई मांग

Aug 11, 2026 - 16:31
Jharkhand Protest : आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंचे AJSU सुप्रीमो सुदेश महतो, CBI जांच की उठाई मांग

RANCHI : JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और आंदोलनरत अभ्यर्थियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के बाद सूबे की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है. ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने रांची स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे पीड़ित उम्मीदवारों और छात्रों से मुलाकात कर उन्हें अपना समर्थन दिया. 

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए और मीडिया से बातचीत में सुदेश महतो ने हेमंत सोरेन सरकार पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि हम सरकार की गलत नीतियों और वादाखिलाफी के खिलाफ विरोध दर्ज करा रहे हैं. सरकार में बैठे लोग कुछ दिन पहले आंदोलन का समर्थन करने और मुद्दे को सुलझाने की बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे. अब वे छात्रों की जायज आवाज को दबाने के लिए उन पर लाठीचार्ज का क्रूर आदेश दे दिया. 

उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि पुलिसिया बर्बरता में कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं और वर्तमान में अस्पतालों में भर्ती हैं. आजसू प्रमुख ने कहा कि सरकार की बदलती बयानबाजी से यह लगभग साफ हो चुका है कि परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हुई हैं. उन्होंने मांग की कि इस पूरे नियुक्ति घोटाले की निष्पक्ष सीबीआई (CBI) जांच कराई जाए और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले जिम्मेदार अफसरों व बिचौलियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0