BIG NEWS : TMC में बड़ा बवाल! कल्याण बनर्जी का अल्टीमेटम - 'ममता मुझे चुनें या अभिषेक को', तीसरे राज्यसभा सांसद ने भी छोड़ा साथ
NEWS DESK : ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होते नहीं दिख रही हैं। विधायक और सांसद लगातार उनका साथ छोड़ रहे हैं। इस बीच उनके सबसे करीबी सांसद कल्याण बनर्जी की भी गुरुवार को नाराजगी सामने आई।
उन्होंने कहा कि ममता दीदी को तय करना होगा कि वे मेरे साथ हैं या अभिषेक बनर्जी के साथ। अभिषेक को सीनियर नेताओं का सम्मान करना नहीं आता। वह बहुत अहंकारी हैं। इसी वजह से पार्टी बर्बाद हुई है। उन्होंने कहा कि अगर ममता दीदी को अभिषेक बनर्जी पर ही निर्भर रहना है तो उनके साथ रहें और मुझे छोड़ दें। अगर उनसे अलग रास्ता चुनती हैं, तो मैं ममता दीदी के साथ हूं।
कल्याण बनर्जी की नाराजगी की वजह TMC का फर्जी साइन केस है। उन्होंने बताया कि ‘मुझे आधी रात को बताया गया कि इस केस से जुड़े वकील बदल दिए गए हैं। इनमें मैं भी था। यह अपमानजनक है।’ इधर, TMC के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाइक ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। पिछले चार दिनों में 13 में से तीन राज्यसभा सांसद ममता को छोड़कर जा चुके हैं। 10 जून को सुष्मिता देव ने रिजाइन किया था।
8 जून को सुखेंदु शेखर ने राज्यसभा सदस्यता और पार्टी छोड़ी थी। इससे पहले TMC की बागी सांसद काकोली घोष ने दावा किया था कि 20 लोकसभा सांसद अलग गुट बना चुके हैं। वहीं, बंगाल के 80 में से 58 TMC विधायक अलग गुट बना चुके हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











