द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में पहुंचे समय रैना-रणवीर अहलावादिया, कपिल शर्मा ने किया जबरदस्त रोस्ट

2025 में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद पहली बार दोनों को एक साथ देखकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई. शो के दौरान बातचीत, मजाक और पुरानी बातों के बीच कपिल शर्मा ने ऐसा रोस्ट किया जिसने पूरे एपिसोड को चर्चा में ला दिया।

May 2, 2026 - 19:00
द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में पहुंचे समय रैना-रणवीर अहलावादिया, कपिल शर्मा ने किया जबरदस्त रोस्ट

ENTERTAINMENT DESK : कॉमेडी के मंच पर जब बड़े चेहरे टकराते हैं तो सिर्फ हंसी नहीं, हलचल भी पैदा होती है। इस बार द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया एक साथ नजर आए।

2025 में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद पहली बार दोनों को एक साथ देखकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई. शो के दौरान बातचीत, मजाक और पुरानी बातों के बीच कपिल शर्मा ने ऐसा रोस्ट किया जिसने पूरे एपिसोड को चर्चा में ला दिया। जैसे ही ये सीन सामने आया, इंटरनेट पर इसकी क्लिप्स तेजी से वायरल हो गईं और लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि ये तो किसी आखिरी एपिसोड जैसा लग रहा है।

वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल

टीजर और वायरल क्लिप में एक दिलचस्प मोमेंट देखने को मिलता है जब रणवीर अहलावादिया, समय रैना की तारीफ करते हुए कहते हैं कि इनका दिल बहुत साफ है। इस पर कपिल शर्मा तुरंत अपने अंदाज में जवाब देते हैं कि अगर कोई आपका शो बंद कर दे और आप उसे इतनी आसानी से छोड़ दें तो दिल साफ ही होगा।
इसके बाद रणवीर कहते हैं कि पिछले एक साल में उनकी दोस्ती काफी गहरी हुई है, जिस पर समय कहते नजर आते हैं कि हां, ऐसा इसे लगता है और फिर हंसते हुए हामी भरते हैं। तभी कपिल एक और पंच मारते हैं कि धारा भी दोनों में एक ही लगी होगी और यही लाइन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

कंट्रोवर्सी के बाद बदली केमिस्ट्री

जहां पहले दोनों के बीच दूरी की बातें हो रही थीं, वहीं इस एपिसोड में उनकी बॉन्डिंग काफी अलग नजर आती है. बातचीत में मजाक, हल्की नोकझोंक और एक नई समझ देखने को मिलती है. यही वजह है कि फैंस इस एपिसोड को सिर्फ कॉमेडी नहीं बल्कि एक तरह की वापसी भी मान रहे हैं.

कमेंट सेक्शन में मची हलचल

वीडियो के कॉमेंट सेक्शन में यूजर्स ने जमकर रिएक्शन दिए हैं. एक यूजर ने लिखा कि बस शो का लास्ट एपिसोड ही लग रहा है. वहीं किसी ने कहा कि कपिल अब पहले जैसे फनी नहीं रहे, तो कुछ ने उनके जवाब को आज भी सबसे ओरिजिनल बताया. कई यूजर्स ने मजाक में लिखा कि शो बंद मत करवा देना, जबकि कुछ ने कपिल की टाइमिंग को आज भी नंबर वन बताया.

शो का बदलता अंदाज बना चर्चा का कारण

इस एपिसोड ने ये साफ कर दिया कि कपिल शर्मा का शो अब सिर्फ हल्की-फुल्की कॉमेडी तक सीमित नहीं है. अब इसमें रियल लाइफ कंट्रोवर्सी, दोस्ती और तंज का मिक्स देखने को मिल रहा है. यही नया अंदाज कुछ लोगों को बेहद पसंद आ रहा है तो कुछ इसे थोड़ा ज्यादा बोल्ड मान रहे हैं. लेकिन इतना तय है कि इस एपिसोड ने लोगों का ध्यान पूरी तरह अपनी तरफ खींच लिया है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0