BIG BREAKING : लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे छात्र, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Jun 22, 2026 - 16:28
Jun 22, 2026 - 16:31
BIG BREAKING : लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे छात्र, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

NEWS DESK : यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। यहां दूसरे फ्लोर पर चल रही कोचिंग में छात्र आग में फंस गए। एक बच्चे ने पहले फ्लोर से कूद कर जान बचाई लेकिन वह नीचे ग्रिल पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने युवक को उठाकर सड़क की दूसरी तरफ किया।

फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर हैं। एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म आग बुझाने में लगी है। फायरकर्मियों ने बिल्डिंग के पीछे की दीवार को तोड़ा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 10-12 लोग अंदर फंसे हुए हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे हैं। करीब 14 एम्बुलेंस मंगवाई गई हैं।

बिल्डिंग में ग्राउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक है। दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी (कोचिंग) और हेड हॉपर स्टूडियो है, जिसमें 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम होता है।

आलमबाग से आए प्रभजोत सिंह ने कहा कि मेरा बेटा एनिमेशन आर्टिस्ट है। वह यहीं पर काम करता है। उसने सवा दो बजे फोन कर बताया कि पापा बचा लीजिए, यहां पर आग लग गई है। मैं दौड़कर यहां आया। अभी मेरा बेटा मिला नहीं है। 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- कोचिंग सेंटर में आग लगी है। ज्यादातर बच्चों को बाहर निकाल लिया गया है। कुछ बच्चों के अंदर होने की बात सामने आ रही है। एक-एक कमरे की जांच की जा रही है। हमारी प्राथमिकता है कि सभी बच्चों को सुरक्षित अस्पताल या उनके घर पहुंचाया जाए। प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। जल्द से जल्द सभी को बाहर निकाला जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0