माही का नया लुक दर्शकों को रोमांचित कर रहा है, वेब सीरीज ‘अथर्व: द ओरिजिन’ में दिखेंगे

इस वेब सीरीज को ‘धौनी एंटरटेनमेंट कंपनी’ बना रही है, जिसकी स्थापना 2019 में धौनी और उनकी पत्नी साक्षी ने की थी।

Feb 4, 2022 - 11:54
माही का नया लुक दर्शकों को रोमांचित कर रहा है, वेब सीरीज ‘अथर्व: द ओरिजिन’ में दिखेंगे

रांची:

कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी अपने फैंस के बीच नए अवतार में नजर आने वाले हैं। माही के चाहनेवालों को काफ़ी रोमांचित कर रहा है उनका यह नया अवतार। बता दें कि धोनी अब एक ग्राफिक नॉवेल पर आधारित वेब सीरीज में राक्षसों को धूल चटाते हुए दिखेंगे। धोनी ने सोशल मीडिया पर अपनी नई वेब सीरीज ‘अथर्व: द ओरिजिन’ का फर्स्ट लुक जारी कर तहलका मचा दिया है। टीजर में धोनी के सुपरहीरो वाले अवतार को देखकर फैंस काफी रोमांचित हो गए हैं।

मैदान के अंदर हो या बाहर, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अपने काम/निर्णय से अपने फैंस को हमेशा चौंकाया है। इस बार वह एक नयी पारी खेल कर अपने फैंस को नया तोहफा देने जा रहे हैं। उन्होंने बुधवार को अपने ग्राफिक उपन्यास ‘अथर्व : द ओरिजिन’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। यह एक वेब सीरीज होगी। धौनी ने फेसबुक पर इसका टीजर जारी करते हुए अपने फैंस को इसकी खुशखबरी दी। इसमें वह एक ‘सुपरहीरो’ के रूप में दिख रहे हैं। इस वेब सीरीज को ‘धौनी एंटरटेनमेंट कंपनी’ बना रही है, जिसकी स्थापना 2019 में धौनी और उनकी पत्नी साक्षी ने की थी। धौनी ने टीजर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा : मुझे अपने नये अवतार ‘अथर्व : द ओरिजिन’ की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। इस वेब सीरीज में वह एक नये अवतार में दिखेंगे। जारी टीजर में धौनी को युद्ध के मैदान में एक एनिमेटेड अवतार में दिखाया गया है। इसमें धौनी राक्षसी सेना के खिलाफ लड़ते हुए दिखते हैं। धौनी की इस वेब सीरीज को लेखक रमेश थमिलमनी ने लिखा है, जबकि आदिकलराज और अशोक मनोज इसके प्रोड्यूसर हैं।

क्रिकेट फैंस को आईपीएल 2022 का बेसब्री से इंतजार है। कई की नजर आईपीएल से पहले की मेगा-नीलामी पर भी है। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का यह अवतार सामने आया है। विरज़ू स्टूडियोज ने मिडास डील्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से गुरुवार (3 फरवरी) को अपने आगामी ग्राफिक उपन्यास, अथर्व – द ओरिजिन का एक मोशन पोस्टर जारी किया। इसमें महेंद्र सिंह धोनी अलग ही लुक में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में सभी की लाड़ली माही सुपरहीरो और योद्धा की भूमिका में नजर आ रही है। धोनी ने खुद अपने आधिकारिक फेसबुक हैंडल पर मोशन पोस्टर जारी किया। मोशन पोस्टर में धोनी का अवतार एक योद्धा की तरह लग रहा है, जो प्रशंसकों को अथर्व की दुनिया की झलक दे रहा है।

माइथोलॉजिकल साइंस फिक्शन है अथर्व :

धौनी की पत्नी साक्षी ‘धौनी एंटरटेनमेंट’ की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उन्होंने नॉवेल को थ्रिलिंग सीरीज बताया। उन्होंने कहा : यह बुक एक माइथोलॉजिकल साइंस फिक्शन है, जो एक रहस्यमयी अघोरी की जर्नी को बताती है। इस सीरीज के माध्यम से समाज में चल रहे बड़े मिथक को तोड़ने की कोशिश भी की गयी है।

‘अघोरी’ की कहानी है वेब सीरीज में

धौनी की वेब सीरीज साइंस फिक्शन है। पुस्तक एक पौराणिक विज्ञान-कथा है, जिसमें एक रहस्यमय अघोरी की यात्रा को वर्णित किया गया है। इस वेब सीरीज के माध्यम से समाज में चल रहे बड़े मिथक को तोड़ने की कोशिश की गयी है।

इस रहस्यमयी दुनिया को बनाने के लिए अथर्व के रचनाकार कई वर्षों से कलाकारों की एक टीम के साथ काम कर रहे हैं। यह पाठक को बेहतर पढ़ने का अनुभव देने के लिए किया जाता है। इस ग्राफिक उपन्यास में 150 से अधिक चित्र हैं। और उन्हें बहुत ही रोचक बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

इस अवसर पर बोलते हुए, भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, “मैं इस परियोजना से जुड़कर रोमांचित हूं और यह वास्तव में एक रोमांचक उद्यम है। अथर्व – द ओरिजिन एक आकर्षक कहानी और आकर्षक ग्राफिक उपन्यास है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0