रोहतास में NH-2 पर अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 50 वाहनों से 2 लाख से अधिक जुर्माना
रोहतास: डेहरी में NH-2 पर सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई की। डेहरी एसडीएम निलेश कुमार के नेतृत्व में कोल डिपो के समीप नो-पार्किंग जोन में अभियान चलाया गया।
रोहतास: डेहरी में NH-2 पर सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई की। डेहरी एसडीएम निलेश कुमार के नेतृत्व में कोल डिपो के समीप नो-पार्किंग जोन में अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सड़क किनारे नियमों का उल्लंघन कर खड़े करीब 50 वाहनों से 2 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान कोयला लदे ट्रकों समेत कई भारी वाहनों के कागजात की भी जांच की गई।
एसडीएम निलेश कुमार ने बताया कि NH-2 के किनारे वाहनों की अवैध पार्किंग से सड़क पर आवागमन प्रभावित होने के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। कोयला कारोबारियों और वाहन मालिकों को पहले भी सड़क किनारे वाहन खड़े नहीं करने का निर्देश दिया गया था।
उन्होंने कहा कि निर्देश के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद सड़क किनारे अवैध पार्किंग करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा है।
निलेश कुमार, एसडीएम, डेहरी, रोहतास
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0