'मां, माटी और मानुष की बनेगी सरकार', रिकॉर्ड वोटिंग के बाद ममता बनर्जी का पहला बयान, कहा - जीतेंगे 226 सीटें
सीएम ने कहा कि कार्यकर्ता मतगणना खत्म होने और उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस तक काउंटिंग सेंटर न छोड़ें। साथ ही उन्होंने ईवीएम डेटा एंट्री को लेकर भी सावधानी बरतने को कहा और आशंका जताई कि गिनती में गड़बड़ी की कोशिश हो सकती है।
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा सियासी दावा किया है। उन्होंने कहा कि “मां, माटी और मानुष” की सरकार एक बार फिर बनने जा रही है और उनकी पार्टी 226 सीटों का आंकड़ा पार करेगी।
सीएम ममता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो जारी कर मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद लोगों ने जिस उत्साह से मतदान किया, वह लोकतंत्र के प्रति उनकी आस्था को दर्शाता है।
ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान कई जगहों पर दबाव और अत्याचार की स्थिति बनी रही लेकिन इसके बावजूद जनता ने खुलकर वोट किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि मतगणना तक स्ट्रॉन्ग रूम की कड़ी निगरानी रखें और काउंटिंग प्रक्रिया के दौरान पूरी सतर्कता बरतें।
सीएम ने कहा कि कार्यकर्ता मतगणना खत्म होने और उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस तक काउंटिंग सेंटर न छोड़ें। साथ ही उन्होंने ईवीएम डेटा एंट्री को लेकर भी सावधानी बरतने को कहा और आशंका जताई कि गिनती में गड़बड़ी की कोशिश हो सकती है।
अपने बयान में ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान केंद्रीय एजेंसियों और बलों का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि एग्जिट पोल “भ्रामक” हैं और इन्हें जनता का मनोबल गिराने के उद्देश्य से दिखाया जा रहा है।
सीएम ने दावा किया कि पिछली बार की तरह इस बार भी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे। उन्होंने कहा कि 2016 और 2021 के चुनावों में भी ऐसे अनुमान सटीक नहीं रहे थे।
ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं से अभी से मतगणना की तैयारी में जुटने और हर स्तर पर निगरानी बनाए रखने की अपील की। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता के समर्थन के दम पर उनकी पार्टी एक बार फिर स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











