Weather alert : बिहार में मानसून की एंट्री, अगले 2 दिनों में पहुंचेगा झारखण्ड, बिहार के 12 जिलों में आंधी-बारिश, वज्रपात से 6 की मौत, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
PATNA : मानसून ने गुरुवार को बिहार में एंट्री कर ली है। मौसम विभाग ने 15 जून तक राज्य के सभी जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की गई है। 4 जून को केरलम में एंट्री के बाद से मानसून 8 दिन में 17 राज्यों में पहुंच चुका है। इसके अगले 2-3 दिनों में उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में पहुंचने की संभावना है।
बिहार के 12 जिलों में आज सुबह से आंधी-बारिश हो रही है। राज्य के खगड़िया में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग झुलस गए हैं। पटना, बक्सर, सुपौल समेत 5 जिलों में सुबह घने बादलों की वजह से अंधेरा छा गया। लोगों को गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ा।
आज पटना, बक्सर, सुपौल, मधेपुरा, सीवान, बगहा, जहानाबाद, बेतिया, समस्तीपुर, बेगूसराय, भागलपुर और छपरा समेत 12 जिलों में बारिश हुई। आकाशीय बिजली से 2 जिलों में 6 लोगों की मौत हुई है।
इधर, बिहार के करीब 1 करोड़ यूजर्स के फोन पर मौसम विभाग ने सुबह-सुबह अलर्ट मैसेज भेजा है। इसमें लिखा गया कि ‘अगले 3 घंटे अरवल, भोजपुर, जहानाबाद, नालंगा, पटना, सारण, वैशाली में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।’
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह प्री-मानसून गतिविधियों का असर है, जिसके कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले 24 घंटे तक मौसम बदला रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











