मानसून सत्र : झारखंड विधानसभा के पहले दिन शोक संदेश के दौरान भाजपा विधायकों का हंगामा, स्पीकर ने जतायी नाराजगी
रांची : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू हो गयी. सत्र शुरू होते ही सदन में भाजपा का हंगामा शुरू हो गया. CM हेमंत सोरेन द्वारा शोक संदेश पढ़ने के दौरान भाजपा ने हंगामा किया. इस पर स्पीकर ने नाराजगी जतायी. इधर, बाबूलाल मरांडी को शोक संदेश पर बोलने के लिए समय नहीं देने पर भाजपा विधायकों ने नाराजगी जाहिर करते हुए हंगामा किया था.शुक्रवार को शुरू हुए झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन ही सदन में हो-हंगामा हुआ. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शोक संदेश पढ़ने के दौरान भाजपा का हंगामा करने पर स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने नाराजगी जाहिर की. स्पीकर ने कहा कि यह ठीक नहीं है, हमलोग भी एक दिन गुजर जायेंगे. तब श्रद्धांजलि होगी. उस वक्त भी क्या ऐसा ही होगा. यह अच्छा तरीका नहीं है.
ज्ञात हो कि 3 सितंबर, 2021 से शुरू हुए झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आगामी 9 सितंबर, 2021 तक चलेगा. इस दौरान पहले दिन राज्यपाल के अध्यादेशों की प्रमाणित प्रति सभा पटल पर रखी जानी है, वहीं शोक प्रकाश भी की जानी है.



admin@admin.com



