मोतिहारी में बड़ा हादसा, पोखर में डूबने से महिला और 4 बच्चे की मौत, घटना से सनसनी
MOTIHARI : मोतिहारी के गोविन्दगंज थाना क्षेत्र में पोखर में डूबने से 4 बच्चे और मां की मौत हो गई. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं, घटना स्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई है.
बताया जा रहा है कि गोविन्दगंज थाना क्षेत्र में पोखर में नहाने गए महिला समेत 5 लोगों की डूबने से मौत हो गई. घटना की सूचना पर अरेराज सीओ और गोविन्दगंज थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से दो बच्चे, दो बच्ची एवं उसकी मां के शव को पोखर से बाहर निकाला. मृतक की पहचान बभनौली पंचायत के वार्ड 06 के धर्मेंद्र महतो की पत्नी सुशीला देवी के रूप में किया गया.
वहीं, दो बच्चा और दो बच्ची की भी डूबने से मौत हुई है. घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. गोविन्दगंज थाना के बाभनौली पंचायत की घटना बताया जा रहा है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0













