BIG NEWS : नेपाल में मची तबाही के बाद केन्द्र और बिहार सरकार अलर्ट, गृहमंत्री अमित शाह ने CM सम्राट से की बात, इन जिलों में हाईअलर्ट जारी
PATNA : नेपाल के रसुवा जिले में आई बाढ़ ने भयानक तबाही मचाई है. भोटेकाशी नदी अचानक उफान पर आ गई है. कई गांव-बाजार, सड़कें और पुल बह गए हैं. पानी का बहाव तेजी से बिहार की तरफ बढ़ रहा है. जिस वजह से गंडक के जलस्तर में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है. पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, बगहा, गोपालगंज समेत कई जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह खुद वाल्मीकिनगर भी जाएंगे. फिलहाल सावधानी बरतें और अफवाहों से बचें.
अमित शाह ने सीएम सम्राट चौधरी से की बात
नेपाल की तबाही के कारण बिहार में उत्पन्न स्थिति पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बात की. दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत हुई. गृहमंत्री ने हालात की जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिया.
खाली कराए जा रहे हैं गांव
गंडक में उफान और संभावित खतरे को देखते हुए बगहा प्रशासन की ओर से निचले इलाकों को खाली कराया जा रहा है. सिसई और चिवरही पंचायत से लोगों को सुरक्षित स्थलों पर पहुंचाया जा रहा है. पिपरासी प्रखण्ड के बलुआ पंचायत में ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है. बगहा के चकदहवा से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थलों पर पहुंचाया जा रहा है. नौतन प्रखंड के भगवानपुर में भी ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है.
क्या बोले नित्यानंद राय?
बिहार बाढ़ की स्थिति पर केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि 'बिहार में बाढ़ की स्थिति बनी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बाढ़ में राज्यों को सहयोग करने के तत्पर हो जाती है. इस बारिश के मौसम के पूर्व ही गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पूरी तैयारी कर ली गई है. NDRF की टीम तैयार है, टीम लोगों का सहयोग कर रही है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







