बिहार में वोटर बनने का मौका, घर-घर पहुंचेंगे BLO; युवाओं से भरवाया जाएगा Form-6
बिहार में युवाओं और मतदाता सूची से अब तक छूटे पात्र नागरिकों को वोटर बनाने के लिए विशेष पंजीकरण अभियान शुरू किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने एक महीने तक चलने वाले इस अभियान को लेकर आदेश जारी किया है। अभियान का उद्देश्य ऐसे योग्य नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करना है, जो किसी कारणवश अब तक पंजीकृत नहीं हो सके हैं।

अभियान के तहत बूथ लेवल ऑफिसर यानी BLO घर-घर पहुंचकर पात्र नागरिकों की पहचान करेंगे। सत्यापन के दौरान पात्र पाए जाने वाले लोगों से अनिवार्य रूप से प्रारूप-6 यानी Form-6 भरवाया जाएगा। इसके बाद मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
निर्वाचन विभाग जरूरत के अनुसार विभिन्न मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप भी लगाएगा। इन कैंपों के जरिए रात में आश्रय लेने वाले लोगों, मजदूर बस्तियों, बेघर नागरिकों और कमजोर वर्ग के पात्र लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रह जाए।
अभियान के दौरान राजनीतिक दलों के साथ भी समन्वय किया जाएगा। BLO द्वारा तैयार की गई पात्र नागरिकों की सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट यानी BLA के साथ साझा की जाएगी। अभियान समाप्त होने के बाद निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी मतदान केंद्रवार सूची राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराएंगे।
पूरे अभियान की निगरानी राज्य, जिला और निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी स्तर पर की जाएगी। निर्वाचन विभाग का लक्ष्य अधिक से अधिक योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराना और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का अधिकार सुनिश्चित करना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0