तिरंगे के रंग में रंगा पंच मंदिर परिसर

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने का निर्णय इस मुहल्ले के लोगों ने लिया है।

Jul 29, 2021 - 05:31

गया:

शहर के नूतन नगर/जयप्रकाश नगर मुहल्ले के बीच में स्थित विशाल मंदिर परिसर को देश के मान-सम्मान का प्रतीक राष्ट्रीय झंडा तिरंगे का रंग दिया गया है। अगले साल आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पूरे हो रहे हैं। इससे एक वर्ष पूर्व से ही आजादी के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने का निर्णय इस मुहल्ले के लोगों ने लिया है। इसी के तहत मंदिर के चारों ओर की चहारदीवारी, मंदिर परिसर में स्थित सामुदायिक भवन, दोनों प्रवेश द्वार को तिरंगे का रंग दिया गया है। यह काफी खूबसूरत और आकर्षक दिख रहा है।

तिरंगे के रंग में रंगा पंच मंदिर परिसर

मंदिर परिसर में पांच मंदिर है, जिसमें भगवान शिव का हरिहरनाथ मंदिर, देवी माता का मंदिर, हनुमानजी का मंदिर, भगवान चित्रगुप्त जी का मंदिर तथा भगवान परशुरामजी का मंदिर है। हर पांच-सात वर्ष पर यहां रंगाई -पुताई तथा मरम्मत कार्य कराया जाता है।

तिरंगे के रंग में रंगा पंच मंदिर परिसर

यहां समय -समय पर यज्ञ, विद्वान संतों का  प्रवचन , धार्मिक अनुष्ठान, भंडारा आदि का कार्यक्रम भी होते रहता है।  सभी कार्यक्रम मुहल्ले वासियों और श्रद्धालुओं के सहयोग से किया जाता है। मंदिर से जुड़े लोगों का कहना है कि देश और  सनातन धर्म की रक्षा कर ही देश और समाज को विकास के रास्ते पर ले जाया जा सकता है।

तिरंगे के रंग में रंगा पंच मंदिर परिसर

75 सालों से देश की सुरक्षा में लगे वीर जवानों तथा  सनातन परंपरा और धर्म की  रक्षा में लगे लोगों का सम्मान करने का एक संदेश देने का प्रयास किया गया है । मंदिर परिसर को विशेष अवसर पर तिरंगे से रंग कर एक संदेश देने की कोशिस की गई है । 

तिरंगे के रंग में रंगा पंच मंदिर परिसर

इस कार्य में मंदिर पुजारी मुकेश पाठक तथा मंदिर समिति के मुरारी कुमार हिमांशु, प्रमुख सेवक योगेंद्र शर्मा, बबलू , राजू,चुन्नू  शर्मा, सुरेंद्र  शर्मा, लालबाबू, मामू,  विपिन कुमार सिंह(सिपाही जी ) आदि की प्रमुख  भूमिका रही है। गया शहर के लोगों के लिए यह मंदिर परिसर आकर्षण का केंद्र बना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0