पटना में सनसनीखेज वारदात, दो बहनों से गैंगरेप, पीड़िता का आरोप - 10 से अधिक लड़कों ने की रातभर दरिंदगी
PATNA : पटना के नौबतपुर में दो सगी बहनों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। लड़कियों ने बताया कि उन्हें एक तिलक समारोह में डांस कार्यक्रम के बहाने गांव बुलाया गया था, जहां दोनों बहनों के साथ कई लोगों ने रेप किया।
पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में नौबतपुर थाने में तीन नामजद सहित 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। दोनों झारखंड के लातेहार जिले की रहने वाली है। वर्तमान में पटना के मीठापुर इलाके में किराए के मकान में रहती थीं। दोनों बहनों को आरोपियों ने 8 हजार रुपए में बुक किया और स्कूटी से अपने साथ ले गए।
पीड़िता बोली- भागने की कोशिश की तो मारपीट करने लगे
पुलिस को दिए गए आवेदन के मुताबिक घटना 18 जून की है। पीड़िताओं को नौबतपुर के एक गांव में तिलक समारोह के दौरान डांस कार्यक्रम के लिए बुलाया गया था। कार्यक्रम की बुकिंग भेलुरा रामपुर निवासी मुन्ना कुमार ने की थी।
आरोप है कि मुन्ना कुमार दोनों बहनों को मीठापुर से स्कूटी पर बैठाकर अपने गांव ले गया। वहां कार्यक्रम स्थल पर ले जाने के बजाय वह अपने चचेरे भाई सूरज, भानु कुमार और अन्य युवकों के साथ उन्हें जबरन एक सुनसान जगह पर ले गया। पीड़िताओं का आरोप है कि इसके बाद उन्हें बंधक बनाकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया, जहां आरोपियों ने बारी-बारी से पूरी रात उनके साथ दुष्कर्म किया। जब उन्होंने वहां से भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि उन्हें अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर आरोपियों ने बारी-बारी से पूरी रात दुष्कर्म किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











