सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा गयाजी

गयाजी। सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर गयाजी शहर के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मार्कंडेय मंदिर, फल्केश्वर मंदिर, रामशिला मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरा शहर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। वहीं, कई स्थानों पर श्रद्धालु भगवान शिव का रुद्राभिषेक करते भी नजर आए। सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर मंदिरों में विशेष सजावट और पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने पूरे भक्तिभाव के साथ भगवान शिव की आराधना की।

Aug 24, 2026 - 18:45
सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा गयाजी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0