पटना में भीषण गर्मी का असर, क्लास 8 तक के स्कूलों की बदल गई टाइमिंग, नया शेड्यूल लागू

पटना में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 5 तक क्लास अब साढ़े 11 बजे तक ही संचालित होंगे जबकि 6 से 8 वीं तक की कक्षाएं साढ़े 12 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे।

Apr 21, 2026 - 16:23
Apr 21, 2026 - 16:25
पटना में भीषण गर्मी का असर, क्लास 8 तक के स्कूलों की बदल गई टाइमिंग, नया शेड्यूल लागू

PATNA : राजधानी पटना में भीषण गर्मी से लोग हलकान है। अप्रैल के महीने में भी जून वाली गर्मी का अहसास होने लगा है। पटना में पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण क्लास 8 तक के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। 

सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 5 तक क्लास अब साढ़े 11 बजे तक ही संचालित होंगे जबकि 6 से 8 वीं तक की कक्षाएं साढ़े 12 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे। यह आदेश 22 अप्रैल से 25 अप्रैल तक लागू रहेगा। पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने यह आदेश जारी किया है। 

जारी निर्देश के अनुसार जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा, प्री-प्राइमरी और आंगनबाड़ी केंद्रों की कक्षाएं अब दोपहर 11:30 बजे के बाद नहीं चलेंगी यानी इन कक्षाओं के छात्रों की छुट्टी 11:30 बजे तक करना अनिवार्य होगा। हालांकि, इससे ऊपर की कक्षाओं के लिए भी आदेश जारी कर दिया गया है। क्लास 6 से 8 तक की कक्षाओं की छुट्टी 12:30 बजे तक करना अनिवार्य किया गया है।  

यह आदेश 22 अप्रैल से 25 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोपहर के समय बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले संभावित दुष्प्रभाव को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है।

राजधानी पटना में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई है। ऐसे में हीटवेव का खतरा भी बढ़ गया है। यदि स्थिति और गंभीर होती है, तो आगे भी कक्षाओं के समय में भी बदलाव किया जा सकता है या स्कूलों में छुट्टियां घोषित की जा सकती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0