पत्नी की मौत के बाद टूट गया था ये दमदार एक्टर, 4 साल इंडस्ट्री से दूर रह की बेटे की परवरिश, धांसू कमबैक को तैयार
राहुल देव ने बताया कि लंबे ब्रेक के बाद जब उन्होंने दोबारा काम शुरू करने की कोशिश की तो इंडस्ट्री में लोग उन्हें लगभग भूल चुके थे। उन्होंने कहा कि 80 से ज्यादा फिल्मों में काम करने के बावजूद उन्हें नए मौके पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा।
NEWS DESK : बॉलीवुड अभिनेता राहुल देव ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी और करियर के संघर्ष को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि पत्नी रीना देव की कैंसर से मौत के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी। बेटे की परवरिश के लिए उन्होंने करीब साढ़े चार साल तक फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी।
राहुल देव ने बताया कि लंबे ब्रेक के बाद जब उन्होंने दोबारा काम शुरू करने की कोशिश की तो इंडस्ट्री में लोग उन्हें लगभग भूल चुके थे। उन्होंने कहा कि 80 से ज्यादा फिल्मों में काम करने के बावजूद उन्हें नए मौके पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा।
उन्होंने कहा, “जब मैं वापस आया तो ऐसा लगा जैसे अब कोई मुझे जानता ही नहीं है। लोग मुझे भूल चुके थे।” राहुल ने बताया कि उस मुश्किल दौर में उनके आध्यात्मिक गुरु ने उन्हें संभाला और दोबारा काम शुरू करने के लिए प्रेरित किया।
राहुल देव ने यह भी कहा कि उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है। उनके मुताबिक समय के साथ इंडस्ट्री बदलती रहती है और उन्होंने हालात से बहुत कुछ सीखा है। बता दें कि राहुल देव की पत्नी रीना देव का निधन 2009 में कैंसर की वजह से हुआ था। इसके बाद उन्होंने अकेले अपने बेटे सिद्धार्थ की परवरिश की। फिलहाल राहुल मॉडल और अभिनेत्री मुग्धा गोडसे के साथ रिलेशनशिप में हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो राहुल देव जल्द ही पंजाबी फिल्म ‘मोर सब दा बनूगा’ और मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











