राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय का इंडिया U-19 टीम में चयन, श्रीलंका दौरे के लिए मिला मौका

Jun 11, 2026 - 17:34
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय का इंडिया U-19 टीम में चयन, श्रीलंका दौरे के लिए मिला मौका

SPORTS DESK : भारतीय क्रिकेट के लिए एक नई पीढ़ी तैयार हो रही है और इसी कड़ी में जूनियर चयन समिति ने श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ के चयन को लेकर हो रही है। अन्वय को वनडे टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में मौका मिला है।

अन्वय का इंडिया U-19 टीम में चयन

श्रीलंका दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम तीन वनडे और दो चार दिवसीय मैच खेलेगी। चयनकर्ताओं ने यशवर्धन सिंह को टीम की कमान सौंपी है, जबकि लक्ष्य रायचंदानी को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में कई युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिन पर भविष्य में भारतीय क्रिकेट की जिम्मेदारी संभालने की उम्मीद होगी।

यहां जानिए पूरा कार्यक्रम

भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 4 जुलाई से होगी। इसके बाद 6 और 9 जुलाई को भी मुकाबले खेले जाएंगे। सभी वनडे मैच हंबनटोटा में आयोजित होंगे। वहीं 13 और 20 जुलाई से शुरू होने वाले चार दिवसीय मैच गाले और कोलंबो में खेले जाएंगे।

राहुल द्रविड़ ने अपने करियर में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया था और अब उनके बेटे अन्वय को भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। क्रिकेट फैंस की नजरें इस युवा खिलाड़ी के प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी।

टीम इसप्रकार है :


यशवर्धन सिंह (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उप-कप्तान), सागर विर्क, विनीत वीके, अर्जुन राजपूक, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल, अन्वय द्रविड़, अनमोलजीत सिंह, वुतकुरी यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शविन वी, काव्य परेश पटेल, मोहित उल्वा और ईशान सूद। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0