‘सोना मत खरीदो’ PM मोदी की अपील पर राहुल गांधी का हमला, बोले : ये सलाह नहीं सरकार की नाकामी का सबूत
कांग्रेस नेता ने कहा कि हर बार सरकार अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए बोझ जनता पर डाल देती है। उन्होंने यह भी कहा कि अब देश चलाना एक “कॉम्प्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री” के बस की बात नहीं रह गई है।
NEW DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जनता से बचत और संयम बरतने की अपील को लेकर सियासत तेज हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सलाह नहीं बल्कि सरकार की नीतिगत विफलता का संकेत है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री लोगों से सोना नहीं खरीदने, विदेश यात्रा कम करने, पेट्रोल और खाद के उपयोग में कटौती करने जैसी बातें कह रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 12 वर्षों के शासन के बाद देश की स्थिति ऐसी हो गई है कि अब सरकार लोगों को यह बताने लगी है कि उन्हें क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि हर बार सरकार अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए बोझ जनता पर डाल देती है। उन्होंने यह भी कहा कि अब देश चलाना एक “कॉम्प्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री” के बस की बात नहीं रह गई है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब आम लोग महंगाई और आर्थिक दबाव से जूझ रहे हैं, तब सरकार उन्हें बचत का पाठ पढ़ा रही है। खरगे ने दावा किया कि पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बाद कांग्रेस ने पहले ही संभावित आर्थिक असर को लेकर सरकार को आगाह किया था, लेकिन उस समय सरकार चुनाव प्रचार में व्यस्त थी।
उन्होंने कहा कि अब चुनाव खत्म होने के बाद जनता को उपदेश दिए जा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि सरकार अपनी नीतिगत नाकामियों का ठीकरा जनता पर न फोड़े।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
